रेलवे मे 11558 पदों के लिए आवेदन शुरू
Life Good Scholarship Program: 12वीं पास विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी अंतिम तिथि 31 मई तक
लाइफ गुड scolarship की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी है इसके लिए 12वीं पास विद्यार्थियों को 1 लाख रुपए की छात्रवर्ती दी जाएगी इसके लिए 12वीं पास छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन आवेदन भर सकती है।
Life Good Scholarship Program
Life Good Scholarship Program
लाइफ गुड स्कॉलरशिप प्रोग्राम l G electronic pvt Ltd द्वारा एक सीएसआर पहल है इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है लाइफ गुड स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चुनिंदा संस्थाओं एवं कॉलेज में स्नातक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाले छात्र अपनी पढ़ाई करने के लिए 1 वर्ष के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
लाइफ गुड स्कॉलरशिप पात्रता
इसमें विद्यार्थियों को भारत भर के कॉलेज एवं संस्थाओं से pg ug स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम किसी भी शैक्षणिक वर्ष में अध्यनरत होना जरूरी है।
जो विद्यार्थी इस वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष में है उन्हें अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है जबकि दूसरे तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों को पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे।
लाइफ गुड छात्रवृत्ति के लिए ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए से कम है।
लाइफ गुड स्कॉलरशिप लाभ
लाइफ गुड स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत योग्य छात्र और छात्राओं को एक वर्ष के लिए 1 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी इस छात्रवृत्ति निधि का उपयोग शैक्षणिक संबंधी खर्चों के लिए कर सकते हैं जिसमें परीक्षा शुल्क, छात्रावास फीस, ट्यूशन फीस, पुस्तकें, स्टेशनरी, यात्रा व्यय, डेटा प्लान, लैपटॉप टैबलेट खरीद, भोजन और आवास आदि शामिल है।
लाइफ गुड स्कॉलरशिप दस्तावेज
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए जैसे 12वीं कक्षा की मार्कशीट, पिछले वर्ष या सेमेस्टर की मार्कशीट, विद्यार्थी का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, कॉलेज प्रवेश का प्रमाण एवं शुल्क की रसीद, संस्थान से बोनाफाइड प्रमाण पत्र, लाभार्थी के बैंक पासबुक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
लाइफ गुड स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया
इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
सबसे पहले विद्यार्थियों को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण कर लेना है इसके बाद आपको लॉगिन करना है और आवेदन फॉर्म अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भर देनी है इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरनी है आवेदन फार्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Life Good Scholarship Program Check
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2024
CategoriesLatest Notification, Govt-Scheme
Rajasthan Board 8th 5th Result Date: राजस्थान बोर्ड 8वीं और 5वीं कक्षा का रिजल्ट 30 मई को जारी होगा
Leave a Comment
Comment
Name
Name *
Email *
Website
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Comments
Post a Comment